ओबामा नहीं हिलेरी क्लिंटन के कारण मारा गया लादेन

किताब में कहा गया है कि ओबामा ने तीन बार ऑपरेशन को रोका था, लेकिन हिलेरी क्लिंटन के प्रोत्साहन पर चौथी बार उन्होंने अनुमति दी, और ओसामा बिन लादेन मारा गया। ‘वाल स्ट्रीट जर्नल' और ‘वॉशिंगटन टाइम्स' के पूर्व रिपोर्टर ने ज्वॉइंट कमांड के सूत्रों से बताया है कि ओबामा ने लादेन को मारने के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च के ऑपरेशनों को रद्द किया था।
ओबामा को डर था कि कमांडो की कार्रवाई गलत होने पर उनपर ही आरोप लगाया जाएगा। इस नई किताब द्वारा दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस का यह बयान गलत है जिसमें ओबामा को निर्णयक नेता बताया गया था। इस किताब में ओबामा को तीन महिलाओं से अत्यधिक प्रभावित बताया गया है, जिसमें हिलेरी क्लिंटन, उनकी पत्नी मिशेल और सलाहकार वलेरी जारेट शामिल है।
गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित अपने घर में अमेरिकी नेवी सील के हाथों मई 2011 में मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications