मुंबई हिंसा के खिलाफ रैली निकालने पर आमादा राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की इस रैली के पहले मुंबई में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाये गये हैं, जिन पर मराठी में लिखा है कि "अभी नहीं तो कभी नहीं"। इस रैली का आयोजन किसी धर्म विशेष का विरोध बताया जा रहा है, इसी लिये पुलिस ने सभी इलाकों में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया है।
राज ठाकरे की यह रैली उस हिंसा के विरोध में है, जो 25 हजार मुसलमानों के जुलूस के बाद हुई थी। उस हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग मारे गये थे। राज ठाकरे इस रैली के माध्यम से हिंसा की निंदा करेंगे और महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल और पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक का इस्तीफे की मांग करेंगे।
इस रैली में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक रैली काफी संवेदनशील इलाकों से गुजरेगी और हिंसा भड़क सकती है। इसी के मद्देनजर 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।
राज ठाकरे को इस बात की आशंका है कि मनसे को बदनाम करने के लिये बाहरी तत्व हिंसा फैला सकते हैं, इसके लिये उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि रैली में कोई बाहरी तत्व घुसे तो उसकी गतिविधियों पर नज़र रखें।












Click it and Unblock the Notifications