केन्द्र सरकार की टीम करेगी असम का दौरा

इस दौरान टीम कोकराझार, धोब्री, चिरांग और बास्का जिलों का दौरा करेगी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेगी। टीम में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव शंभू सिंह (पूर्वोत्तर), आर के सिंह संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन), और स्वास्थ्य मंत्रालय, ग्रामीण विकास, खाद्य, पेय जल विभाग और योजना आयोग के सदस्य होंगे।
इस पूरी टीम के संचालक शंभू सिंह हैं। इस दौरे में टीम असम सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी करेगी और उनके द्वारा किये गये कार्यों का जायजा भी लेगी। दंगों में आमआदमी के प्रभावित होने के कारण प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने असम दंगा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 300 करोड़ रूपये आवंटित किये थे।
इन दंगों के चलते जहां पूर्वोत्तर राज्यों में अव्यवस्था फैल गयी थी, वहीं इन दंगों का असर पूरे देश पर पड़ा। अत: केन्द्र सरकार इस मामले में पीडि़तों को राहत पहुंचाने के पूरे प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications