बाबा रामदेव से सरकार ने पूछा कहां से आया आन्‍दोलन का पैसा

ramdev
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के खिलाफ आमरण अनशन कर मोर्चा खोलने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। डायरेक्‍टर जनरल ऑफ सेन्‍ट्रल एक्‍साइज एंड कस्‍टम इंटेलीजेंस ( डीजीसीईआई ) ने बाबा रामदेव से 9 से 14 अगस्‍त तक रामलीला मैदान में किये गये आन्‍दोलन के खर्च का ब्‍यौरा मांगा है, इसके लिए डीजीसीईआई ने भारत स्‍वाभिमान ट्रस्‍ट को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि आन्‍दोलन के दौरान बाबा रामदेव ने सीधे तौर पर कांग्रेस और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोला था और जनता से अपील की थी कि जनता 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट न देकर सत्‍ता से बाहर करे।

उन्‍होनें देश में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया था। इस दौरान उनके मंच से अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। मंच से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ वो बाबा रामदेव के साथ हैं, लेकिन उनसे किसी राजनीतिक समर्थन की उम्‍मीद नहीं कर रहे हैं। जिससे क‍ि भ्रष्‍टाचार और कालेधन के खिलाफ बाबा के आन्‍दोलन का मंच सरकार के विपक्ष का एक मंच बन गया था।

सूत्रों के अनुसार बाबा के आन्‍दोलन के खिलाफ सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। आन्‍दोलन के दौरान डीजीसीईआई के लोग भी वहां थे और उन्‍होने भी खर्च का ब्‍यौरा जुटाया है। डीजीसीईआई के लोग आन्‍दोलन में काम कर रही बाबा की टीम में शामिल हो गये। यहां तक कि अफसर बाबा की पतंजलि योग पीठ में मरीज बनकर उनके खिलाफ जानकारियां जुटा रहे थे।

डीजीसीईआई ने कानपुर मुख्‍यालय से नोटिस भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+