असम के गुनहगारों की सूचना देने वाले को मिलेंगे 1 लाख रुपए

Assam people at station
दिल्ली (ब्यूरो)। असम में लगातार हिंसा और देशभर से पूर्वोत्तर के लोगों के पलायन से परेशान सरकार ने अब असम हिंसा के गुनहगारों को ढूंढना शुरू कर दिया है। इसके लिए उसने सीबीआई को ताकीद की है। सूत्र बता रहे हैं कि सीबीआई भी अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आम लोगों से अपील की है औऱ कहा कि जो भी कोई असम हिंसा के गुनहगारों के बारे में जानकारी देगा वह उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार देगी। हालांकि सीबीआई ने साफ कर दिया है कि गुनहगारों के बारे में जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अपने अपील में कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के बारे में कोई भी अहम जानकारी, सबूत, वीडियो या फोटो देने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सीबीआई ने दो नंबर जारी किए हैं जिसपर आप जानकारी दे सकते हैं। नंबर है 8811099996 और 8811099997। वैसे गुवाहाटी स्थित सीबीआई के स्थानीय दफ्तर में फैक्स (03664-241253) कर भी सुबूत भेजे जा सकते हैं। सीबीआइ की एक ईमेल आइडी पर भी सुबूत भेजे जा सकते हैं। साथ ही सीबीआइ को ईमेल भेजकर सबूत भेजे जा सकते हैं।

आपको बता दें कि सीबीआई ने अब तक असम हिंसा के सिलसिले में सात एफआईआर दर्ज कर चुकी है पर एजेंसी को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सीबीआई केवल अभी हवा में तीर मार रही है। जबकि हिंसा के गुनहगारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए उसे ठोस सबूत की आवश्यकता है।

हालांकि सीबीआई को उम्मीद है कि इनाम की राशि के साथ-साथ गोपनीयता के भरोसे के बाद कुछ लोग हिंसा से जुड़े सबूत उपलब्ध करा सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन के इस दौर में हिंसा के दौरान वीडियो बनाना या फोटो खींचना बहुत ही आसान है। असम हिंसा की ऐसी बहुत सी वीडियो और फोटो आम लोगों के बीच प्रचलित होने की सूचना मिली है, लेकिन जांच अधिकारियों के लिए इन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। एक बार फोटो या वीडियो मिल जाने के बाद हिंसा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना आसान जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+