हमले का खौफ बरकरार, नहीं रूक रहा पूर्वोत्तर के लोगों का पलायन
बेंगलुरू। हमले की अफवाह से खौफ खाए पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की वापसी को रोकने के लिए शुक्रवार को असम के 2 मंत्री कर्नाटक पहुंचे, और यहां के गुहमंत्री आर अशोक तथा पुलिस महानिदेशक से मिले। असम के मंत्री रेलवे स्टेशन पर गये और पूर्वोत्तर के लोंगों को कर्नाटक न छोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग यहां सुरक्षित हैं, उनको कोई खतरा नहीं है। कृपया अफवाह की खबरों पर ध्यान न दें।
मंत्रियों की अपील के बाद भी पूर्वोत्तर के लोग डरे हुए है, उनको देखते में बैंगलोर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कर्नाटक के कई नेता ट्रेन के अंदर जाकर लोगों से मिलकर शहर न छोड़ने की अपील कर रहे हैं। एसएमएस और सोशल साइटों के द्वारा हिंसा की अफवाह उड़ी थी, जिसकी वजह से पूर्वोत्तर के लोग बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई आदि शहरों से पलायन करने लगे।
अफवाह को देखते हुए जिन इलाकों में पूर्वोत्तर के लोग रह रहे है वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस को आदेश दिया गया है कि वह हर एक आदमी की व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखे। सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई लोगों ने शहर न छोड़ने का मन बना लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया था कि वह देश के हर कोने में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा था कि लोग शहर छोड़कर न जायें, जहां है वहीं रहें। आपको बता दे कि हमलें की अफवाह से लगभग 8000 हजार पूर्वोत्तर के लोग बैंगलोर छोड़कर जा चुके है, और हजारों लोग अभी भी पलायन करने की तैयारी में है।













Click it and Unblock the Notifications