मुंबई, पटना और चेन्‍नई से भी पलायन कर रहे नॉर्थ ईस्‍ट के लोग

North east man
दिल्‍ली/मुंबई/पटना। एक बड़ी अफवाह के बाद अचानक बैंगलोर छोड़ने का फैसला करने वाले नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों ने अब मुंबई, पटना, दिल्‍ली और चेन्‍नई से भी पलायन शुरू कर दिया है। उन्‍हें डर है कि इन शहरों में उन पर हमला हो सकता है। वहीं असम में बोडो समुदाय और मुसलमानों के बीच हिंसा अब बक्‍सा, नलबारी और कमरुप जिलों तक फैल गई है।

3 हजारे से ज्‍यादा नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों ने गुरुवार को चेन्‍नई छोड़ दिया। ये लोग ट्रेनें पकड़ कर वापस गुवाहाटी के लिये रवाना हुए। वहां से अपने-अपने गांव जायेंगे। यही कारण है कि सप्‍ताह में एक दिन चलने वाली इग्‍मोर-दिबरूगढ़ एक्‍सप्रेस में भयंकर भीड़ देखने को मिली। हालांकि इस ट्रेन में करीब 300 लोग चढ़े, जबकि बाकी अन्‍य ट्रेनों के इंतजार में स्‍टेशन पर ही पड़े रहे।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सुरक्षा का वादा किया, उसके बावजूद यहां पर नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों द्वारा नौकरी छोड़ने का सिलसिला बरकरार है।अब तक करीब सात हजार लोग पलायन कर चुके हैं। जिनमें करीब एक हजार लोग गुरुवार की रात निकले।

वहीं मुंबई से गुवाहाटी और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में जरूरत से ज्‍यादा भीड़ देखने को मिली। यहां पर भी लोग अपने-अपने राज्‍यों में जाने के लिये जनरल का टिकट लेकर ट्रेनों पर सवार हो गये। खास बात यह है कि इस वजह से गुवाहाटी और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में स्‍लीपर क्‍लास और एसकी बोगियों में भी लोग खचाखच भरे हुए दिखे। पटना से जाने वाली ट्रेनों में भी खासी भीड़ दिखी।

खास बात यह है कि शुक्रवार और शनिवार को ट्रेनें गुवाहाटी पहुंचेंगी, तब स्थिति और भी ज्‍यादा गंभीर होगी। क्‍योंकि ट्रेनों से एक साथ इतने सारे लोग जब स्‍टेशन पर उतरेंगे, तब मंजर एकदम अलग होगा। जाहिर है गुवाहाटी से असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के विभिन्‍न शहरों तक जाने वाली बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

वहीं गृह मंत्रालय ने एक टीम का गठन कर यह पता लगाने को कहा है, कि ये अफवाहें कहां से उड़ीं। क्‍योंकि अफवाह छोटी-मोटी नहीं है। इसके पीछे बड़ी साजिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+