प्रेम विवाह करने पर घर में घुसकर चलायीं ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत

Murder
बागपत। हाल ही में 40 से कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों के मोबाइल पर बात करने पर और अकेले बाजार जाने पर पाबंदी लगाने वाले बागपत के असारा गांव में लव मैरेज करने पर खून की होली खेली गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले में करीब एक साल पहले काले ने साजिदा से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से दोनों को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। यह धमकियां काले के परिवार वालों को भी मिलती थीं। देखते ही देखते इस लव मैरेज के प्रति खुन्‍नस रखने वालों में गुस्‍सा बढ़ता गया और बीती रात आखिरकार फूट पड़ा। शनिवार की रात करीब एक दर्जन बंदूकधारियों ने काले के घर पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बंदूक के सामने जो भी आया उस पर गोलियां चलायीं। बंदूक के बट से भी पिटाई की गई। घर के कुछ परिजन छत से कूदे तो कुछ पड़ोसियों के घर के आंगन में। कुछ पीछे के दरवाजे से जान बचाकर भागे, लेकिन काले की बहन और पिता जान नहीं बचा सके। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पत्‍नी, मां और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।

गोलियां चलती रहीं और गांव डर के मारे कांपता रहा। बदताशों ने अपना काम पूरा किया और हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। गांव वालों ने बाद में जब घर में झांक कर देखा तो मंजर काफी खौफनाक था। पिता और बहन के लहूलुहान शव जमीन पर पड़े थे और मां और पत्‍नी गोली लगने के बाद करहा रही थीं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक एक भी बदमाश को पकड़ नहीं पायी है।

वैसे हम आपको बता दें कि बागपत हमेशा से ही प्‍यार-मोहब्‍बत के खिलाफ रहा है। यहां की पंचायतें आये दिन एक से एक फरमान सुनाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+