कमीशनखोरी में कभी कोई कमी नहीं आने दी जायेगी: शिवपाल यादव

सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने कहा कि "हमने सबको निर्देश दे दिए हैं कि पूरी तरह से और समय से, और क्वालिटी में कोई समझौता नहीं। कहीं पर भी किसी तरीके का समझौता नहीं। पूरी तरह से कमीशनखोरी से लेकर कहीं पर भी कमी नहीं आएगी चाहे हैंडपंप का मामला हो, पुलों का काम हो, सड़कों का काम हो, नलकूपों का काम हो। आपको बताते चलें कि अभी गुरुवार को ही एटा में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान शिवपाल ने अधिकारियों को सलाह दी कि वो डकैती ना करें पर छोटी चोर चल सकती है।
हालांकि इस बयान के बाद वो मीडिया के सामने अपनी सफाई देने आये पर पूरा दोष मीडिया पर ही लगा दिया। वो इस बात से साफ मुकर गये कि उन्होंने अधिकारियों को चोरी की नसीहत दी थी। सफाई में उन्होंने कहा कि वो पूर्व की सरकारों की बात अधिकारियों को बता रहे थे। खैर मामला जो कुछ भी हो मगर शिवपाल के इस तरह का बयान निश्चित तौर पर पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications