अखिलेश यादव ने किया यमुना एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन

akhilesh yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को यमुना एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। यह हाईवे ग्रेटर नोयडा को आगरा से जोड़ता है। 12 हजार करोड़ रूपये की लागत से बने इस एक्‍सप्रेस-वे पर लोग गुरूवार शाम से अपने वाहन दौड़ाएंगे। एक्‍सप्रेस-वे पर 15 अगस्‍त तक टोल नहीं लगेगा। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बटन दबाकर उद्घाटन किया। अब इंडिया गेट से ताजमहल केवल 2 घंटे का रास्‍ता रह गया है।

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि जब तक प्रदेश में सड़कें अच्‍छी नहीं होंगी तब तक विकास अधूरा रहेगा। सड़के ही विकास का द्वार होती है। एक्‍सप्रेस-वे की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस तरह की सड़के केवल नोयडा से आगरा तक ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड तक भी बननी चाहिए। सड़के जीतनी अच्‍छी होंगी, प्रदेश का विकास भी उतना ही तेज होगा।

उन्‍होंने कहा कि किसानों के सहयोग के बिना ऐसी परियोजना पूरी नहीं हो सकती थी। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार किसानों की मर्जी और उनके हक का ध्‍यान रखकर ही किसी परियोजना की शुरूआत करेगी। अखिलेश ने एक्‍सप्रेस के निर्माता कंपनी के अधिकारी से कहा कि अभी सर्विस लेन सहित कुछ काम अधूरा है, इसको जल्‍द पूरा किया जाए।

इसके अलावा एक्‍सप्रेस-वे के किनारे अस्‍पताल और स्‍कूल बनाए जाने थे, इसको भी कंपनी जल्‍द पूरा करे। माया सरकार के दौरान एक्‍सप्रेस के निर्माण के समय किसानों पर जो मुकदमा लगाये गये थे, सरकार उनको भी वापस लेगी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के समय हमने इस एक्‍सप्रेस वे पर कई किमी साइकिल चलाई है। उस दौरान हमारे एक साथी ने कहा था कि कहीं आपको ही इसका उद्दघाटन न करना पड़े।

लगभग 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्‍सप्रेस वे में 6 लेन है और यह ग्रेटर नोयडा, नोयडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ मथुरा के रास्‍ते आगरा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+