आरोपी मॉडल के साथ राहुल गांधी ने गुजारा 1 घंटा

rahul gandhi
नई दिल्‍ली। भारत में हथियारों का सबसे बड़ा दलाल अभिषेक वर्मा और उसकी लिव इन पार्टनर मॉडल एना मारिया नियाक्‍सू इस समय सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में है। अभिषेक वर्मा नेवी वार रूम लीक मामले का मुख्य आरोपी है। एक अमेरिकी नागरिक सी एडमंड्स ने रक्षा मंत्रालय, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, विदेश मंत्रालय एंव देश की अन्‍य एजेंसियों को अभिषेक वर्मा सहित उसकी प्रेमिका के दलाली नेटवर्क के बारे में ठोस सबूत भेंजे थे। उसी के आधार पर उनको 8 जून को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राजनीतिक युवराज राहुल गांधी ने अभिषेक वर्मा की मॉडल गर्लफ्रेंड के साथ अपने घर पर एक घंटे तक मुलाकात की थी।

वर्मा और उनकी प्रेमिका को बुधवार को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। सीबीआई इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद, 60 दिन के अंदर भी कोर्ट में चार्जशीट पेश नहीं की जिसके कारण उनको कोर्ट से जमानत मिल गयी। लेकिन धोखाधड़ी के एक दूसरे मामले में उनको फिर गिरफ्तार करके कोर्ट ने न्‍यायिक‍ हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला खेल मंत्री अजय माकन ने दर्ज कराया है।

इस मामले में वर्मा ने अजय माकन के लैटरपैड का इस्‍तेमाल करके प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। एडमंड्स द्वारा भेजे गये दस्‍तावोजों के अनुसार हथियार कंपनी 'सिग सॉउर' के अधिकारियों को राहुल गांधी ने 6 दिसंबर को अपने घर पर 1 घंटे का वक्‍त दिया था। इस मुलाकात में वर्मा की प्रेमिका भी शामिल थी। अभिषेक वर्मा के दलाली नेटवर्क के कारण एना कंपनी की रक्षा मंत्रायल डील करा रही थी।

वर्मा की प्रेमिका एना नियाक्सु रोमानियाई मूल की प्रसिद्ध मॉडल है। एना के अनुसार वर्मा सौदों के लिए विदेशी मॉडलों का इस्‍तेमाल करता था। मॉडल सप्‍लाई करने के लिए एना ने एक मॉडलिंग एजेंसी भी खोली थी। वर्मा राजनेताओं और मॉडलों के करीब जाने के लिए मॉडलों को इस्‍तेमाल किया करता था। सौदो के लिए वह केवल कमीशन ही नहीं मॉडल भी गिफ्ट की जाती थी। वर्मा पहले लोगों को वैश्‍याओं के साथ लगाता था उसके बाद उनको ब्‍लैकमेल भी करता था।

सोचने वाली बात यह है कि अभिषेक नेवी वार रूम लीक मामले का मुख्य आरोपी है। इसके बावजूद उसकी मॉडल गर्लफ्रैंड को राहुल गांधी ने अपने घर पर एक घंटे का वक्त कैसे दे दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+