गीतिका केस- सुनसान पड़ा फरार गोपाल कांडा का किला
सिरसा। यहां कभी मजमा लगा करता था, लोग घंटों इंतजार में रहते थे कि मंत्री जी आएंगे और उनके काम करवाएंगे व उनकी समस्याएं सुनेंगे। किसी राजा की तरह उनकी महल में इंट्री हुआ करती थी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ मंत्री जी के इद्र गिर्द जुटा रहा करती थी। यह किसी राजा की कहानी तो नहीं, हां सिरसा के राजा यानि गोपाल कांडा की कहानी जरूर है।
पढ़ें- गीतिका केस की सभी खबरें
गीतिका शर्मा को याद करके पूर्व मंत्री गोपाल कांडा उस घड़ी को जरूर कौस रहे होंगे जब उनकी गीतिका से पहली मुलाकात हुई होगी। न गीतिका होती न आज उन्हें यह दिन देखना पड़ता। गीतिका ने सुसाइड क्या किया अपने साथ मंत्री जी को भी मरवा दिया। गीतिका शर्मा की मौत के बाद सुसाइड नोट में नाम आने के बाद आरोपों में घिरे सिरसा के विधायक गोपाल कांडा आज पुलिस से भागे फिर रहे हैं।

सिरसा के रानिया रोड पर जहां दो दिन पहले कार्यकर्ताओं व फरियादियों की भीड़ जुटा रहा करती थी वहां आज परिंदे भी पर नहीं मार रहे। गोपाल कांडा का घर किसी महल से कम नहीं है। किले की तरह दिखने वाला यह महलनुमा घर कीमती मकराना के पत्थरों से बना है। करोड़ों रूपये खर्च कर डाले थे कांडा ने महल को बनवाने में। उनके घर के सामने किरयाने की दुकान चलाने वाले निर्मल सिंह बताते हैं। मैं सुबह 9 बजे दुकान खोल देता हूं और रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर देता हूं। तारा बाबा कुटिया में दर्शन करने सैकड़ों भक्त रोजाना आते रहते हैं। चूंकि कुटिया को भी पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा चलाते हैं तो गीतिका प्रकरण के बाद दर्शन करने वालों की संख्या भी एकाएक कम हो गई।
वहीं 2 अगस्त को राखी पर दोनों भाई गोपाल व गोबिंद अपने घर आए थे। उसके दो दिन बाद से महल पर ताला लगा हुआ है। यहां तक की महल की रखवाली करने वाले गार्ड भी नदारद हैं। इस पर वन इंडिया ने जब गोपाल कांडा के प्रवक्ता भूपेश गोयल से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल बंद था। वहीं गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा के बचपन के दोस्त रहे सुरेश कुमार गोयल ने कहा कि सिरसा हमेशा से ही हरियाणा की राजनीति में संवेदनशील रहा है। इसका एक कारण इंडियन नेशनल लोकदल का गढ होना भी है। इसलिए कांडा का परिवार गुडग़ांव में शिफ्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं बता सकता कि उनका परिवार गुडग़ांव में कहां हैं लेकिन उनका परिवार सुरक्षित जरूर है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications