दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किया यूपी के इंजीनियर का अपहरण

इस मामले ने पूरे पुलिस हमकमे में हड़कंप मचा दिया है। आईजी बरेली जोन देवेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता करके इस मामले का खुलाया किया। आईजी के उनके अनुसार मंगलवार की रात आठ बजे 4 लोग बिजनौर जल निगम के इंजीनियर सुशील बंसल के घर पहुंचे। उन्होंने बंसल को बताया कि वह सीबीआई से है, और उनसे पूछ-ताछ करने के लिए अपनी कार में बैठा लिया।
रास्ते में उन्होंने अपहरण की बात बताकर रिहाई के लिए 20 लाख रूपये की मांग की। बंसल ने धीरे से इसकी जानकारी अपने विभाग के सहायक इंजीनियर एससी शर्मा को दी। शर्मा ने पुलिस को इत्तला किया। बिजनौर पुलिस ने बंसल का फोन सर्विसलांस पर लगाया, तो लोकेशन दलतपुर मिली। पुलिस ने लोकेशन मिलते ही घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने अनुसार गिरफ्तार आरोपियों अजीत सिंह, मुकेश यादव, हरेंद्र यादव, बलदेव सिंह है। अजित सिंह और मुकेश यादव दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल हैं। उनके पास से एक चाइनीज पिस्तौल, कारतूस, सीबीआई का फर्जी इस्तावेज, पुलिस का पहचान पत्र आदि चीजे बरामद हुई है। बिजनौर सिटी कोतवाली में चारों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications