आडवाणी का बयान, करोड़ो देकर बचाई गई यूपीए सरकार

Ruckus in Lok Sabha as Advani calls UPA 'illegitimate'
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकसभा में आज मानसून सत्र के पहले ही दिन भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी के एक बयान पर जबरदस्‍त हंगामा मच गया। आडवाणी ने कहा कि करोड़ों रुपये देकर यूपीए सरकार बचाई गई थी। इसके बाद से संसद में बवाल शुरु हो गया और सत्र को 2 बजे तक के लिये स्‍थगित कर दिया गया। इस बयान के बाद से यूपीए ने हंगामा शुरु कर दिया और नेता लोकसभा और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आडवाणी से अपना बयान वापस लेने को कहा।

हंगामे की बीच स्‍पीकर मीरा कुमार ने सांसदों को चुप कराने के लिये काफी कोशिश की मगर उनकी हर कोशिश नाकाम हो गई। इस बयान के बाद कांग्रेस और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी गुस्से में देखी गई। संसद में आज मानसून सत्र का पहला दिन है। इससे पहले असम मुद्दे पर लोकसभा के दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि आडवाणी ने अपनी गलती मान ली है और अपने बयान वापस ले लिये हैं।

द आडवाणी ने अपनी गलती मानते हुए साफ किया कि वो दरअसल 2008 के विश्वास मत की बात कर रहे थे। स्पीकर के कहने पर आडवाणी ने अपने शब्द वापस ले लिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा कि आडवाणी वरिष्ठ नेता हैं और वह जानते हैं कि क्या कह रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि मानसून सत्र में आज भयंकर हंगामे की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+