फिर शुरू हुई बसपा नेताओं की नौटंकी

BSP leader Swami Prasad Maurya
लखनऊ। व्योमखण्ड गोमती नगर में बने पार्क का नाम जनेश्वर मिश्र पार्क रखे जाने के विरोध में बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे पार्क के निकट सोमवार को जनेश्वर मिश्र पार्क का बोर्ड लगाकर निर्माण कार्य शुरू हो गया। यह बात बसपाइयों को पता चली तो वह विरोध पर उतर आए।

बसपा नेताओं का कहना है कि पार्क का नाम काशीराम के नाम पर रखा गया था अब उसे इस प्रकार बदला नहीं जा सकता। बसपा नेताओं के इस कृत्य पर सपा प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बसपा नेता नौटंकी कर रहे हैं।

गोमती नगर में लखनऊ विकास प्राधिकरण एक विशाल पार्क बना रहा है। करीब 376 एकड़ में बनने वाले पार्क के लिए जमीन बसपा के शासन काल में तय की गयी थी जिसके बाद यह कहा गया कि पार्क दलितों के मसीहा कांशीराम के नाम पर बनेगा। पार्क का कुछ निर्माण पिछली सरकार में हुआ भी लेकिन बाद में सरकार चली गयी और निर्माण कार्य रुक गया।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव जीता और सत्ता सपा के हाथ आयी तो पार्क का नाम बदलने की बातें होने लगीं। विधान सभा में भी इस बात पर चर्चा हुई जिसका बसपा ने विरोध किया। सोमवार को एलडीए ने पार्क के निकट एक बोर्ड लगाया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस बार बोर्ड पर पार्क का नाम कुछ और था बोर्ड पर लिखा था जनेश्वर मिश्र पार्क। इस बात की खबर बसपा तक पहुंच गयी फिर क्या था मंगलवार की सुबह बसपा कार्यकर्ता गोमती नगर ब्योम खण्ड पहुंच गए और पार्क निर्माण रूकवाकर हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में बसपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और सपा पर पार्क का नाम बदले जाने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार यह गलत कर रही है उसे पार्क के नये नाम को वापस लेना चाहिए। उधर बसपा के इस रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बसपा नेता नौटंकी कर रहे हैं। पार्क के नाम का फैसला विधान सभा की बैठक के दौरान लिया जा चुका है अब विरोध करना लगत है। दूसरी ओर बसपा नेता नसीमुद्दीन ने अपने बयान में कहा कि सपा यदि अपने पूजनीयों के नाम पर पार्क बनवाना चाहती है तो नये पार्क बनवाए पुराने पार्कों का नाम बदलना कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के नाम पर बने पार्कों के नाम को परिवर्तित करना महापुरूषों का अपमान करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+