अंसारी का दूसरी बार उपराष्‍ट्रपति बनना लगभग तय

Hamid Ansari
नयी दिल्ली (भाषा)। उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को होने वाले चुनाव में संप्रग उम्मीदवार हामिद अंसारी का पुन: चुना जाना सुनिश्चित दिख रहा है और ऐसी संभावना है कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बाद वह लगातार दूसरी बार इस पद पर आसीन होने का रिकार्ड बनाएंगे।

उधर भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार जसवंत सिंह को चुनाव से दो दिन पहले बीजू जनता दल ने समर्थन नहीं देने की घोषणा करके बड़ा झटका दिया है। जे जयललिता के नेतृत्व वाले अन्ना द्रमुक ने हालांकि आज उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर कुछ राहत जरूर दी है। अंसारी के चुनाव प्रबंधकों को उम्मीद है कि वह भारी अंतर से जसवंत पर जीत दर्ज करेंगे।

संप्रग उम्मीदवार को राजग के उम्मीदवार पर स्पष्ट और बड़ी बढ़त हासिल है। देश के चौदहवें उपराष्ट्रपति के लिए सात अगस्त को होने जा रहे चुनाव में संसद के दोनौं सदनों के 790 सदस्य निर्वाचन मंडल में शामिल हैं। लोकसभा के 545 और राज्यसभा के 245 सदस्य हैं। संप्रग का दावा है कि उसके उम्मीदवार को इनमें 500 से अधिक मत मिलेंगे। संप्रग उम्मीदवार को घटक के दलों के अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक, माकपा और फारवर्ड ब्लाक समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। चुनाव से एक दिन पहले ये दल आज संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आयोजित भोज में भी शामिल हुए।

सरकार में शामिल तृणमूल कांगे्रस ने हालांकि अभी तक फैसला नहीं किया है। लेकिन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आज दिए गए भोज में उसके सभी सांसदों ने शामिल होकर इस बात का संकेत दे दिया है कि राष्ट्रपति चुनाव की तरह अंतत: इस चुनाव में भी वे संप्रग उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। दूसरी ओर भाजपा की अगुवाई वाले राजग को इस बात का संतोष है कि राष्ट्रपति चुनाव में दो फाड़ बंट चुका गठबंधन उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुट है।

राष्ट्रपति चुनाव में संप्रग के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के पक्ष में मतदान करने वाले जदयू और शिवसेना के सिंह के पक्ष में आने से मुख्य विपक्षी दल को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में साथ रहे बीजद के इस फैसले से उसे बड़ा झटका लगा है कि वह कांग्रेस या भाजपा नीत किसी भी गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन नहीं देकर मतदान से दूर रहेगा। बीजद के 21 सांसद हैं, 14 लोकसभा में और सात राज्यसभा में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+