ब्लैकमनी के आरोपी को बचाने की डिमांड 100 करोड़: रामदेव

एक प्रेम वार्ता के दौरान बाबा ने कहा कि जिन लोगों के नाम ब्लैकमनी मामले में सामने आए है, सरकार उनसे 100 करोड़ रूपए मांग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ब्लैकमनी छिपाने के लिए ब्लैकमनी मांग रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई सरकार की कठपुतली है। जबतक वह सरकार के हाथों से आजाद नहीं हो जाती तबतक सीबीआई सिर्फ सरकार के इशारों पर काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना ही उनका मकसद है। आज देश का शासन तंत्र बुरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश में कालाधन को वापस लाने और लोकपाल कानून बनाने के लिए थोड़ा भी गंभीर नहीं है। जब बाबा से राजनीतिक एजेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ इंकार कर दिया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि सीवीसी की नियुक्ति में भी धाधली होती है, सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाती है। अन्ना के साथ देने पर उन्होंने कहा कि वह जरूर अन्ना के सामाजिक आंदोलन के साथ हैं। देश से भ्रष्टाचार खत्म करना ही हमारा मकसद है। हमारा मुख्य उद्देश्य राजनीतिक दलों को सही रास्ते पर लाना है, और जनता के ऊपर हो रहे अन्याय को रोकना है। बाबा ने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications