रामदेव ने खुद को किया 3 दिन के लिए कमरे में बंद

गुजरात दौरे के दौरान आणंद स्थित करमसाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मस्थान की आज यात्रा करने वाले रामदेव ने कहा कि वह अगले तीन दिन यहां पर आत्ममंथन करेंगे। रामदेव ने कहा कि नौ अगस्त से शुरू होने वाले उनके आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से लोग दिल्ली पहुंचेंगे। गौरतलब है कि बाबा रामदेव पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि वह अपने सहयोगी बालकृष्ण की हत्या करवा सकते है।
बाबा रामदेव 9 अगस्त को दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे है। यह आंदोलन विदेश में जमा काला धन पर और भ्रष्टाचार के लिए होगा। बाबा रामदेव इस समय 3 दिन की एकांत साधना पर चले गये है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह इस बीच अपने आंदोलन पर मंथन करेंगे।
इस बीच दिग्विजय सिंह ने बाबा पर निशाना साधते हए कहा था कि वह बालकृष्ण की हत्या करवा सकते है। उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव अपने स्वार्थ के लिए उनकी हत्या करवाएंगे। बालकृष्ण ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो बाबा रामदेव का हर राज जानते है। ऐसे में बाबा उनकी हत्या करा सकते है, जिससे उनका राज न खुलने पाए। बालकृष्ण को इस समय पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications