फेसबुक पर 8.3 करोड़ एकाउंट फर्जी

83 million Facebook accounts are fakes and dupes
न्‍यूयार्क। सोशल नेटवकिग साइट फेसबुक के 8.3 करोड़ से अधिक खाते फर्जी या नकली हैं। कंपनी ने अमेरिका के सिक्युरिटीज एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को सूचित किया है कि उसके 95.5 करोड़ उपयोक्ताओं में से 8.7 प्रतिशत वास्तविक नहीं हैं। यह संख्या 8.3 करोड़ के आसपास बैठती है। कंपनी ने कहा है कि 30 जून 2012 तक उसके 4.8 प्रतिशत उपयोक्ता डुप्लीकेट यानी नकली थी। यानी इस तरह के उपयोक्ता अपने मूल एकाउंट के अलावा एक नकली एकाउंट भी रखे हुए हैं।

इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने काम धंधे, संगठन या कुत्ते बिल्ली के नाम पर भी एकाउंट बना रखे हैं। इस तरह के कुछ एकाउंट से स्पैमिंग आदि कर सेवाओं की शर्तों का उल्लंघन भी किया जाता है। कंपनी का कहना है कि नकली या फर्जी खातों की संख्या अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया जैसे बड़े बाजारों में कम है जबकि इंडोनेशिया तथा तुर्की जैसे विकासशील बाजारों में अधिक है।

इसके अनुसार 30 जून 2012 को उसके उपयोक्ताओं (मासिक सक्रिय उपयोक्ता या एमएमयू) की संख्या 95.5 करोड़ थी जो पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2012 की दूसरी तिमाही में उसकी वृद्धि में ब्राजील, भारत व इंडोनेशिया ने बड़ी भूमिका निभाई। भारत में उसके 5.9 करोड़ उपयोक्ता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+