हिम्‍मत है तो चुनाव हरा कर दिखाए अन्‍ना: सिब्‍बल

If Anna has guts than prove and defeat me in election: Sibal
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे ने गुरूवार की शाम को कहा था कि शुक्रवार शाम पांच बजे वह और उनकी टीम अनशन तोड़ देगी। इसके साथ ही उन्‍होंने राजनीति में उतरने का भी संकेत दे दिया था। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचले कुछ ज्‍यादा ही तेज हो गयी थी। शुक्रवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल ने टीम अन्‍ना पर वार करते हुए कहा कि टीम अन्‍ना की तरफ से कोई भी चुनाव लड़कर उनको चांदनी चौक से हरा नहीं है।

सिब्‍बल ने कहा था कि अन्‍ना समेत टीम अन्‍ना या तो खुद की पार्टी या फिर भाजपा के तले चुनाव लड़कर मुझे चांदनी चौक से हराकर दिखाए। सिब्‍बल ने कहा कि मैने हमेशा सच का साथ दिया है। उन्‍होंने कहा कि टीम अन्‍ना ने हमेशा मुझपर निशाना साधा है। उनके अनशन को लेकर उन्‍होंने कहा कि कोई भी कानून रामलीला मैदान में नहीं बनता, कानून संसद में बनता है।

गौरतलब है कि टीम अन्‍ना ने देश की जनता से पूछा था कि क्‍या उनका राजनीति में आना सही होगा। इस सवाल को हमने (वनइंडिया) जनता के सामने रखा था, जिसपर जनता ने हां पर मुहर लगाई थी। अब अन्‍ना सहित पूरी टीम अनशन तोड़ने के बाद एक नयी रणनीति बनाने में जुट जाएगी। अब टीम अन्‍ना जंतर-मंतर से आवाज उठाने की तैयारी नहीं, बल्कि संसद से आवाज उठाने की में जुट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+