अखिलेश के मंत्रियों के कारण बिगड़ी कानून व्यवस्था

Akilesh's ministers are responsible for law and order
लखनऊ। समाजवादी पार्टी का एक गुट ऐसा है जो पहले से ही नहीं चाहता था, कि अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर दी जाए। हालांकि नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली को लक्ष्य बताते हुए बागडोर बेटे अखिलेश को सौंप दी। परिणाम यह हुआ कि अखिलेश के सभी मंत्री पूरी तरह से अखिलेश का साथ नहीं देते। यह वही मंत्री हैं जो उपद्रवी सपाइयों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं की सरपरस्ती में उपद्रवी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे और पुलिस भी इन नेताओं के दबाव में उपद्रवी सपाइयों का दमन नहीं कर पा रही है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत खराब है, कई बार सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इस बात पर नाराजगी जता चुके हैं। मंगलवार को भी नेताजी ने इस पर अपना रूख स्पष्टï कर दिया। विपक्ष भी अखिलेश सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर घेरने को तैयार हैं। नेताजी ने तो अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था दुरस्त करने के लिए चेतावनी तक जारी कर दी।

भाजपा ने अखिलेश की नाकामी बतायी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश यादव की नाकामी की बात कही। हकीकत तो यह है कि कानून व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा बनकर उभरे अपराधी कोर्ई और नहीं बल्कि सपा से जुड़े लोग ही है। कई घटनाओं में तो सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं का नाम आया। सवाल यह उठता है कि सपा के शासनकाल में पुलिस सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हाथ कैसे डाले। इसके कई कारण है क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति के सपा नेताओं को सपा सरकार के कुछ मंत्रियों का ही संरक्षण प्राप्त है। यह मंत्री वही है जो अखिलेश को मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते थे।

अब अखिलेश के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मुश्किल यह है कि आखिर वह मंत्रिमण्डल में शामिल बड़े नेताओं की बात मानने से इनकार किस प्रकार करें। सूत्रों की माने तो कई बार किसी अपराधी के पकड़े जाने के बाद सपा के बड़े नेताओं के कहने पर पुलिस को उन्हें छोडऩा पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी लेकिन मंत्रियों द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के सपाइयों को मिल रहे संरक्षण के कारण प्रशासनिक अधिकारी को अपने हाथ बंधे नजर आ रहे हैं यही कारण है कि अखिलेश द्वारा बार-बार सख्ती किए जाने के आदेश देने के बाद भी कानून व्यवस्था काबू में नहीं आ पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+