पुणे में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट आतंकी साजिश!

धमाके में घायल दयानंद पाटिल से पुलिस गहन पूछताछ करेगी। धमाके की जगहों पर एनएसजी टीम पहुंच गयी है। शुरूआती जांच में उनको कुछ सबूत मिले है। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेड और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था। इन धमाकों के लिए साइकिलें इस्तेमाल की गई, जो अभी नई थी। अब पुलिस साइकिल खरीदने वाली जगह, और उसके दुकानकाद की तलाश कर रही है। इस तलाश के बाद ही धमाके को अंजाम देने वाले लोगों का सुराग मिलेगा। जांच दल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
धमाके की जगह जंगली महाराज रोड (जेएम रोड) के पास पुणे महानगरपालिका से कुछ ही दूरी पर तय किया गया था। चारों धमाके शाम लगभग 7:30 के बीच हुए, और एक जिंदा बम को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया था। जहां धमाके किये गये वह काफी भीड़-भाड़ वाली जगह है।
धमाके ही जगह
पहला धमाका बाल गंधर्व थियेटर के सामने किया, दूसरा देना बैंक के सामने, तीसरा मैक्डोनाल्ड रेस्त्रां के सामने, चौथा धमाका गरवारे चौक पर किया गया। पुलिस ने बताया कि एक धमाका प्लास्टिक बैग में हुआ, दो धमाके साइकिल पर किये गये और एक अन्य धमाका मैक्डोनाल्ड के बाहर कचरे की पेटी में किया गया।
जिस तरह से धमाके हुए उसको देखकर ऐसा लगता है कि आतंकियों ने कोई भयानक साजिश रची हो। हांलाकि अभी किसी भी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि धमाकों में एक जैसे विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। अब सारे सबूत इकठ्ठे किये जा रहे है। बम जांच दल भी पुणे पहुंचकर जांच में लग गया है। मुंबई दिल्ली सहित अन्य कइ राज्यों ने हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट पर गृह मंत्रायल बैठक करेगा।












Click it and Unblock the Notifications