दिल्ली पुलिस ने कहा अनशन तोड़े टीम अन्ना, नहीं तो जबरम उठायेंगे
पुलिस ने नोटिस में अन्ना से अपील की है कि वो अपनी जिद छोड़ें, ताकि सरकार बातचीत के लिये दूसरा रास्ता निकाल सके। वहीं पुलिस ने नोटिस में लिखा है कि उनके अनशन से देश की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, लिहाजा वो अपना अनशन तोड़ दें।
शांतिपूर्ण ढंग से बीती रात
टीम अन्ना सदस्यों द्वारा रात में पुलिस कार्रवाई कर अनशन कर रहे अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिशोदिया और गोपाल राय को अस्पताल ले जाने की अटकलों के बीच जंतर मंतर पर अनशन की आठवीं रात शांतिपूर्ण बीत गई।
बीती रात करीब एक बजे ड्यूटी बदलने के दौरान हुई पुलिस गतिविधि को लेकर आयोजक सशंकित हो उठे और उन्हें यह अनशनकारियों को अस्पताल ले जाने की पुलिस कार्रवाई लगी।
उन्होंने अनशन स्थल पर सो रहे समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने बताया कि यह महज पुलिसबलों की ड्यूटी बदलने की गतिविधि थी। रात भर लोगों के समूहों का जंतर मंतर पर आना जाना लगा रहा जिनमें बड़ी संख्या परिवार वालों की थी, जो आज राखी की छुट्टी होने के कारण देर रात तक वहां पहुंचते रहे।
अस्पताल में भर्ती होने की सलाह
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पत्र भेजकर टीम अन्ना के सदस्यों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह देते हुए आगाह किया कि अगर इन तीनों के साथ कुछ भी अप्रिय होता है तो आयोजक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।













Click it and Unblock the Notifications