मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में अब रहेगी पुलिस बटालियन

उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जा रहे हैं कि बटालियन मानेसर में ही स्थापित हो। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम से बातचीत करके जगह की तलाश की जा रही है। बटालियन की स्थापना के लिए उन्होंने कहा कि लगभग 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता रहेगी। दलाल ने यह भी कहा कि अभी 21 जुलाई को पास आऊट हुई हरियाणा पुलिस की पूरी बटालियन को मानेसर में तैनात किया जाएगा। दलाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस मानेसर में अव्वल दर्जे की सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कृत-संकल्प है।
उन्होंने कहा कि यहां थ्री टियर सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसका तात्पर्य है कि मानेसर के पूरे क्षेत्र में, औद्योगिक परिसर तथा व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस को गुडग़ांव से मानेसर जाने में समय लगता है, जिसके कारण कई बार विवाद पर काबू पाने में देरी हो जाती है। मानेसर में हरियाणा पुलिस की बटालियन स्थापित होने से स्थिति पर काबू पाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। दलाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस की मानेसर में तैनात की जाने वाली बटालियन को दंगे के दौरान शरीर की सुरक्षा के आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि वे बेखौफ होकर दंगाईयों के बीच घुसकर स्थिति को नियन्त्रण में कर सकें। इस बटालियन में लगभग 600 सिपाही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications