नहीं रुकेगी यूपी की गरीब बेटियों की पढ़ाई

समाजवादी पार्टी की सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने में जुटी है। सरकार ने मंगलवार को एक और वायदा पूरा करते हुए घोषणा की कि अब प्रदेश में लड़कियों के लिए कन्या विद्या धन योजना दोबारा शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है इस योजना के तहत 12वीं पास होने वाली छात्राओं को तीस हजार रूपये मिलेगा ताकि वे अपनी आगे की पढ़ायी निर्बाध रूप से जारी रख सके। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में वर्ष 2005 में यह योजना लागू की गयी थी लेकिन 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने सत्ता संभालते ही इस योजना को बंद कर दिया था।
अखिलेश यादव सरकार के अल्पसंख्यक छात्राओं को तीस हजार रूपये दिये जाने की घोषणा के बाद सभी छात्राओं को इस तरह की मदद दिये जाने की मांग उठी थी। माना जा रहा है कि आज का निर्णय उसी सिलसिले में लिया गया है। हालांकि सरकार ने अभी कन्या धन पाने वालों की पात्रता के मानक तय नहीं किए। मानक तय न होने के कारण अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह सरकारी धन किन लोगों को दिया जाएगा।
प्रदेशवासी योजना को लेकर खुश तो हैं लेकिन उनके मन में कई प्रकाश की शंकाए भी हैं क्योंकि सरकार बेरोजगारी भत्ते के लिए जिस प्रकार नियमों को सख्त कर दिया यदि उसी प्रकार कन्या विद्या धन के मानक तय किए गए तो एक बड़ा तबका ऐसा होगा जिसे योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications