5 धमाकों से आतंकियों ने दी शिंदे को सलामी

पढ़ें- पुणे ब्लास्ट की विस्तृत खबर
एक तरफ अन्ना हजारे और उनकी टीम के सदस्यों ने अनशन पर बैठ कर सरकार की चूलें हिला रखी हैं, वहीं अब पांच धमाकों ने सरकार की कमर तोड़ कर रख दी है। खास बात यह था कि बतौर गृह मंत्री शिंदे का आज पहला दिन था। आज सुबह ही पी चिदंबरम ने उन्हें यह कुर्सी सौंपी थी। इन धमाकों को किस आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है, यह तो अभी नहीं पता लगा है, लेकिन यह जरूर है कि शिंदे को पहले ही दिन करारा झटका देने में आतंकी पीछे नहीं रहे हैं।
वनइंडिया के दिल्ली संवाददाता के मुताबिक केंद्र में गृह मंत्रालय ने दिल्ली समेत सभी राज्यों में अलर्ट घोषित कर दिया है। इस अलर्ट के बाद से देश के सभी राज्यों में पुलिस ने आकस्मात चेकिंग शुरू कर दी है। खास कर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, आदि बड़े शहरों में प्रवेश करने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू हो गई है।
लखनऊ संवाददाता के मुताबिक लखनऊ के सहारागंज, ईस्ट एंड, फन रिपब्लिक मॉल और विधानसभा मार्ग व हजरतगंज समेत कई इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी है। राज्य में पुलिस को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है।
दिल्ली में एक आंतरिक सुरक्षा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आईबी, रॉ और गृहमंत्रालय के अधिकारी उपस्थित होंगे। गृहमंत्रालय ने धमाकों की जांच के आदेश दे दिये हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications