केजरीवाल और गोपाल राय की हालत बिगड़ी

Team Anna members Kejriwal, Gopal Rai's health worsens
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना का अनशन, आठवां दिन और अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय की बिगड़ती तबीयत। डॉक्‍टरों ने इन दोनों को अस्‍पताल ले जाने की सलाह दी है। इनकी हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार और अन्‍ना के बीच इस अनशन पर भी किसी को मध्‍यस्‍थ बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री टीम से मुलाकात कर‍के मध्‍यस्‍थता का काम कर सकते हैं।

वहीं टीम अन्‍ना पर वार करते हुए सरकार ने कहा है कि टीम एसआईटी बनाने की मांग कर रही है, लेकिन उनके पास इस बात का कोई प्रणाम नहीं है। सरकार ने कहा कि अगर टीम अन्‍ना के पास उनके मंत्रियों के खिलाफ कोई सबूत है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। लोकपाल बिल पर सरकार ने कहा कि हमको राज्‍यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्‍त है, जिसके कारण हम लोकपाल बिल नहीं पास करा पा रहे है।

अगर अन्‍ना के आंदोलन पर ध्‍यान डाले तो, शुरूआती समय में टीम का आंदोलन काफी कमजोर पड़ता नजर आ रहा था। अनशन के तीसरे दिन बाबा रामदेव के शामिल होने से अनशन को एक नया बल मिला था। फिर मंगलवार को अन्‍ना के अनशन के दौरान लगभग 2 हजार समर्थक रामलीला मैदान पर पहुंच गये। अन्‍ना समर्थकों की भारी भीड़ एक बार फिर आंदोलन को मजबूती दे रही है।

गौरतलब है कि टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने अपने अनशन के पांचवे दिन कहा था कि वह अभी 25-30 दिन और अनशन कर सकते है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनके साथ एक आदमी नहीं होगा तब भी वह अनशन करेंगे, क्‍योंकि यह अनशन भीड़ जुटाने के लिए नहीं बल्कि देश बचाने के लिए कर रहे है। उन्‍होंने कहा था कि उनकी सेहत से जरूरी देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+