कल्याण सिंह ने किया नरेंद्र मोदी का गुणगान

कल्याण सिंह भी मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। भाजपा के नेताओं को हमेशा निशाने पर रखने वाले कल्याण सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कों शानदार मुख्यमंत्री तथा अच्छा आदमी बताया।
कल्याण सिंह ने कहा कि श्री मोदी एक अच्छे इंसान हैं तथा उनके जैसे मुख्यमंत्री अभी देश में कम हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात को शिखर पर ले जाने में नरेंद्र मोदी ने विशेष प्रयास किये हैं, नरेंद्र मोदी ने गुजरात को विकास के ऊंचे शिखर पर खड़ा किया है।
उन्होंनें कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करना या नहीं करना उनकी पार्टी भाजपा का मामला है, वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। भाजपा से अलग होने के बाद राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी की स्थापना करने वाले कल्याण सिंह ने जनलोकपाल पर अपनी राय रखते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को जनलोकपाल विधेयक मसले पर श्री अन्ना हजारे तथा विदेशी बैंक में जमा काला धन वापस लाने के सवाल पर योग गुरू रामदेव से बात करनी चाहिये।
उनका कहना है कि बातचीत से ही समस्या का हल होता है। कल्याण सिंह ने अन्ना आन्दोलन का समर्थन करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार और विदेशी बैंक में जमा काला धन गंभीर और देश की अर्थ व्यवस्था से जुड़ा मसला है लिहाजा केन्द्र सरकार को बातचीत से इसका हल निकालना चाहिये। उन्होंने कहा कि जनहित के जुड़े इस मुद्दे के निस्तारण में सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications