अनशन तोड़कर अस्‍पताल में भर्ती हो टीम अन्‍ना: दिल्‍ली पुलिस

Delhi police tell Team Anna to hospitalise Kejriwal
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय और मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर उनसे अस्‍पताल में भर्ती होने की अपील की है। पुलिस ने टीम अन्‍ना को उस बात का हवाला देते हुए कहा है कि अनशन की मंजूरी देते समय कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर अनशनकारी अस्‍पताल भी जाएंगे। आज टीम अन्‍ना के अनशन का आठवां दिन है और टीम अन्‍ना के प्रमुख सदस्‍य अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय की तबीयत बिगड़ती जा रही है।

डॉक्‍टरों ने उन दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए कहा है। डॉक्‍टरों ने कहा कि अब उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही है। टीम अन्‍ना अपने अनशन पर अड़ी हुई है, उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार अनशन तोड़ने के लिए जोर-जबरदस्‍ती करेगी तो हम किसी की बात नहीं सुनेंगे। केजरीवाल भी बलिदान देने की हठ लगाकर बैठे हुए है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकार हमको जबरन अनशन से उठाती है तो जनता को सामने आकर उनका सामना करना होगा। केजरीवाज ने कहा कि मै आत्‍महत्‍या नहीं कर रहा हू, बिल्‍क बलिदान दे रहा हूं। केजरीवाल ने समर्थकों से कहा कि मै कमजोर हो गया हं, सरकार चाहती है कि वह हमको अस्‍पताल में भर्ती करा दे। अगर ऐसा होता है तो आप लोगों को मुझे अस्‍पताल में बाहर निकाल लाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि मै देश के लिए बलिदान दे रहा हूं। राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि मुझे इस अस्‍पताल पर विश्‍वास नहीं है। डॉक्‍टरों का कहना है कि केजरीवाल काफी कमजोर हो गये है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री टीम अन्‍ना और सरकार के बीच मध्‍यरूथता का काम कर सकते है। लोकपाल बिल पास न होने पर सरकार ने कहा था कि राज्‍यसभा में उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। टीम अन्‍ना भ्रष्‍ट मंत्रियों पर एसआईटी बनाने की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+