मानव रहित फाटक बना रेल दुर्घटना का कारण
रोहतक।
दिल्ली-रोहतक रेलवे मार्ग पर सोमवार को करीब सवा एक बजे सांपला के आसौदा गांव के पास मानव रहित फाटक पर रेल व टैंकर के बीच हुई भयंकर टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। id="toptextpromo">इस
टक्कर में टैंकर बुरी तरह बिखर गया और किसान एक्सप्रैस के दो पहिया रेलवे ट्रैक से उतर गए। घायलों को बहादुरगढ़ प्रशासन की मदद से उपचार के लिए नजदीक के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचा दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी देते हुए बहादुरगढ़ रेलवे अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद लगभग सवा एक बजे भंटिडा से दिल्ली जा रही किसान एक्सप्रैस की आसौदा के पास मानव रहित फाटक नं 33 सी पर टैंकर से टक्कर हो गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक किसान एक्सपे्रस की सवारी है जिसकी पहचान आशीष पुत्र जगदीश रोहतक निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक टैंकर चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। घायलों में किसान एक्सप्रेस के पेसेंजर गौरव निवासी भिवानी, हिमांशु निवासी दिल्ली और मेनपाल निवासी मदीना बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बहादुरगढ़ नरहरि बांगड़ तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुचें और घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया।











Click it and Unblock the Notifications