ट्विटर पर मोदी का जलवा कायम, फॉलोवर्स की संख्या 8 लाख के पार

जिस समय मोदी के 4 लाख फॉलोवर्स पूरे हुए थे, उस समय उन्होंने अपने पेज पर कई रचनात्मक गतिविधियों को पहले कि अपेक्षा बढ़ा दी थीं। अपनी इस मुहीम को अमली जामा पहनाते हुए मोदी ने जो काम किया वो ये कि खुद मोदी ने लोगों को फॉलो करना शुरू किया। लोगों को सीधे फॉलो करने से मोदी ने लोगों से सीधा संवाद शुरू कर दिया। हालांकि वो सभी के ट्वीट्स का जवाब सीधे नहीं दे पाते हैं, परन्तु वो प्रत्येक ट्वीट को गंभीरता से जरूर लेते हैं।
दूसरी सबसे अहम बात यह कि स्वामी विवेकानंद की जयंती की 150वीं वर्षगांठ पर गुजरात ने 2012 को "युवा शक्ति का वर्ष" घोषित किया और इसे जयंती वर्ष के रूप में मनाना शुरू किया। उनके इस अभियान से लाखों लोग जुड़ रहे हैं।
फरवरी 2012 में मोदी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट www.narendramodi.in को नया कलेवर प्रदान किया, जिसमें लोग सीधे जनसंवाद कर सकते हैं। इस वेबसाइट के अंतर्गत न केवल गुजरात के विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है, बल्कि "जनसंवाद" का कॉलम शुरू किया, जिसमें आम आदमी एक पत्रकार के रूप में लिख सकता है।
आपको बताते चलें कि बीते दिनों मोदी जापान में थे और वहां से भी उन्होंने अपने चाहने वालों से संवाद स्थापित करने में कोई कसार नहीं छोड़ी। सीएम मोदी टोक्यो में अपने साथ घटित हर घटना को ट्विटर पर शेयर कर रहे थे।
अगर बात मोदी कि ट्विटर पर लिखने की स्टाइल की हो तो ट्विटर पर मोदी अपनी सधी और सीधी लेखनी के लिए जाने जाते हैं। मोदी लिखने के लिए हमेशा वही विषय चुनते हैं जिसका आम जनता से सरोकार हो। अगर मोदी के पेज पर एक नजर डाली जाये तो ये पता चलता है की मोदी हमेशा ही राज्य के विकास और उस विकास की दिशा में किये जाने वाले कामों का ही बखान ट्विटर पर करते हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री जनता के बीच कितने लोकप्रिय है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही मशहूर लेखक चेतन भगत ने फेसबुक पर एक पोल किया था जिसके माध्यम से उन्होंने ये जानना चाहा था कि क्या मोदी को लोग भविष्य का पीएम देखते हैं तो इस पोल पर आश्चर्यजनक तथ्य सामने आये थे। इस पोल पर 10,000 लोगों ने अपने मत दिए जहां 82 % लोगों ने कहा कि वो मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं। इस पोल में सिर्फ 5 % लोगों ने कहा कि राहुल गाँधी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
