मोदी के विरूद्ध की जा रही है निकृष्टतम छूआछूत की राजनीति

यह सर्वाधिक बुरी वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है। हम ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी के साथ गुजरात के सुशासन और विकास की सराहना करता है तो उसे तुरंत निशाना बना दिया जाता है। इस संदर्भ में उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी का इंटरव्यू लेने के लिए पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी को सपा से बाहर कर दिया जाता है और गुजरात के मुख्यमंत्री को प्रशंसा करने पर विजय डर्डा से उनकी पार्टी कांग्रेस स्पष्टीकरण की मांग करती है।
प्रसाद ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तक को मोदी की प्रशंसा करने पर अपनी पार्टी की आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लगातार तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने वाले मोदी को किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यता नहीं है। उन्हौंने दावा किया कि इन आलोचनाओं के बावजूद मोदी इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी विजयी अभियान जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications