लोकपाल मुद्दे पर अन्ना हजारे ने सरकार को दी चेतावनी

Anna Hazare warns govt on the Lokpal Bill issue
दिल्‍ली। गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज अपने अनशन के दूसरे दिन सरकार को चेतावनी दी कि यदि उसने सशक्त लोकपाल विधेयक नहीं लाया तो उसे जाना होगा क्योंकि विरोध प्रदर्शन की लहर बन रही है। कल हुई भारी भीड़ के बाद आज सुबह अनशन स्थल जंतर मंतर पर करीब 400 लोग हैं। आयोजकों ने कहा कि बारिश और मेट्रो सेवाओं में आई बाधा के कारण कम लोग आये हैं। उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने के साथ लोगों में बढ़ोत्तरी होगी। हजारे ने आज 11 बजे मंच संभाला और कहा, देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लहर बन रही है। मुझे ऐसा लग रहा है कि सरकार को एक सशक्त लोकपाल विधेयक लाना होगा या उसे जाना जोगा।

उनके प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, इस बार करो या मरो। यह सप्ताह देश को समर्पित करिये। आप अपने कार्यालय और कालेज से छुट्टी लीजिये। सड़कों पर आइये। केवल एक सप्ताह के लिये। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिये प्रार्थना कीजिये। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत का समय आ गया है। भविष्य भारत का है। और यह जल्द होगा। टीम अन्ना की एक अन्य सदस्य किरण बेदी ने कहा कि अगले कुछ दिन देश के भविष्य का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, यह या तो समान समृद्धि यात्रा की शुरूआत होगी या कुछ लोगों की साठगांठ वाली व्यवस्था बनी रहेगी।

इस बीच टीम अन्ना को फिल्मकार शेखर कपूर का समर्थन मिला। कपूर ने कहा, भारत को सरकार बदलने की जरूरत नहीं बल्कि राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तित करने की जरूरत है। 65 वर्षो की वर्तमान प्रणाली ने प्रशासन और लोगों के बीच बड़ी खाई बनाई है। उन्होंने घोषणा की आज वह जंतर मंतर जायेंगे। उधर टीम अन्ना के एक अन्य सदस्य कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भीड़ कल आई थी वह पूरे सप्ताह आयेगी। पूरा सप्ताह रविवार रहेगा। इससे पहले कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा था कि रविवार होने के कारण भीड़ आयी थी। विश्वास ने कहा कि कांग्रेस की नेता सप्ताहांत मनाती हैं, देश की आम जनता नहीं। आम जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरती है। इस बीच दोपहर तक भीड़ बढ़कर करीब चार हजार तक पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि अन्ना के अनशन का यह दूसरा दिन है जबकि अन्य तीन लोग पिछले छह दिनों से अनशन पर बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+