ध्वनि से तिगुनी रफ्तार वाली मिसाइल 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण

आपको बता दें कि इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को भारत तथा रूस के संयुक्त टीम ने बनाया है। चांदीपुर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईवीआर) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मिसाइल के प्रक्षेपण से संबंधित सारी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गई थी। बताया जा रहा है कि अपनी बेजोड़ क्षमता के कारण सेना और नौसेना में नियुक्ति पा चुकी ब्रह्मोस मिसाइल ध्वनि से तीन गुना अधिक रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस के मास्को नगर की जीवनरेखा समझी जाने वाली मस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications