यूपी की बंद कॉटन मिलों को खुलवाने की मांग

UP youths demands to reopen cotton mills
लखनऊ। एक समय था जब उत्‍तर प्रदेश से भारी मात्रा में सूती कपड़े बनते थे, यहां की कॉटन मिलों से निकलने वाले कपड़े देश-दुनिया में सप्‍लाई किये जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे मिलें बंद हो गईं। राज्‍य के युवा संगठन यूथ वेल्‍फेयर सोसाइटी ने इन बंद मिलों को खुलवाने की मांग की है। यह मांग मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से की गई है।

अपनी मांग को लेकर सोसाइटी के प्रदेश संयोजक डा. पीयूष अवस्थी, लखनऊ विश्‍वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता व संगठन के सचिव मोहम्मद दानिश सिद्दीकी और विशेष आमंत्रित सदस्य धनंजय शर्मा ने प्रदेश के राज्‍यमंत्री अभिषेक मिश्रा से मिलकर आपना मांगपत्र सौंपा।

अभिषेक मिश्रा ने प्रतिनिधि मण्डल को यह आश्वासन देते हुए कहा कि इसको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष रखा जायेगा तथा उन्होने प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त से जल्द से जल्द आख्या देने को कहा जिससे कि बन्द हो रही सूत मिलों के कर्मचारियो के रोजगार को बचाया जा सके।

इससे पहले यूथ वेलफेयर सोसाइटी की एक बैठक हुई जिसमें राज्‍य में बंद हो रही कॉटन मिलों पर चर्चा की गई। बैठक दानिश सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश मे बीमार मिलों/बन्द हो रही मिलों से बढ़ रही बेरोजगारी से प्रदेश को बचाये जाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में सर्वप्रथम बाराबंकी सूत मिल को बचाने तथा उससे जुड़े कर्मचारियों के उत्थान में एक पायलेट प्रोजेक्ट की माँग की गयी है।

इस बैठक में प्रदेश सदस्य मनोज कुमार वर्मा ''मन्नू'', मण्डल संयोजक नेहा राय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद, जिला सचिव मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष, कीर्ति त्रिपाठी, जिला सदस्य निशा मिश्रा, प्रदेश सदस्य काशिफ अनवर, सुधांशु पन्त, रोहित रघुवंशी, अनिल कुमार सिंह, नवनीत तिवारी, प्रमोद यादव, फराज़ अहमद खान, फैजान सिद्दीकी, अरुण अग्रवाल, हिमांशु दीक्षित, राम सिंह, प्रदीप यादव, मो0 उबैद ''गोलू'', सोमेश तिवारी, अफाक कुरैशी, नितिन कुमार, वसीम अंसारी, सौम्या मिश्रा, अंजलि चक्रवर्ती, मीनाक्षी सिंह, ऋतु चतुर्वेदी, सैफ अली आदि लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+