अखिलेश सरकार ने रातों-रात लगाई माया की मूर्ति

देखें- मायावती की मूर्ति तोड़ते हुए युवकों की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश के बाद गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में गुरूवार की रात मायावती की मूर्ति लगवा दी गयी। टूटी हुई मूर्ति की तरह ही एक मूर्ति मिल गयी थी। यह मूर्ति लगवाई जानी थी, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण लग नहीं पायी थी। टूटी मूर्ति की जगह इसको लगा दिया गया। इस घटना ने समूचे यूपी में राजनीतिक भूचाल ला दिया था।
गुरूवार की दोपहर चार बाइकसवारों ने मायावती की मूर्ति का सिर और हाथ शरीर से अलग कर दिया था। उसके बाद वह फरार हो गये थे। यह मूर्ति डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के बाहर लगी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मूर्ति तोड़ने के आरोपी अमित जानी ने पहले कॉन्फ्रेंस कर इसकी सूचना दी थी फिर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अमित की तलाश जारी है।
कई जगहों पर बसपा समर्थकों ने जमकर हंगामे किये। अलीगढ़ में जमकर हंगामा किया गया, लगभग आधा दर्जन गाड़ियों को फूंक दिया। मथुरा में जमकर प्रदर्शन किये गये। इस घटना के बाद प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी। पूरे राज्य में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किये गये। चौकाने वाली बात तो यह है कि इस घटना की जिम्मेदारी एक गुमनाम संगठन (उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना) ने ली।












Click it and Unblock the Notifications