भ्रूण हत्‍या के खिलाफ लड़ रही पंचायत की वेबसाईट पर अश्लीलता

Vulgar photos published on Bibipur Panchayat website
जींद। भ्रूण हत्या रोकने के लिए आगे आई हरियाणा की महिला महापंचायत द्वारा शुरू की गई देश की पहली हाईटेक पंचायत होने का गौरव हासिल कर चुकी बीबीपुर पंचायत की वेबसाइट को अब हैकरों ने हैक कर लिया है। हैकर हर रोज पंचायत की वेबसाइट पर महिलाओं के अश्लील फोटो टैग कर उसके द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ अभियान पर अश्लीलता की मोहर लगाने का काम कर रहे हैं।

इसके बाद साइट पर आ रहे अश्लील कमेंटस से लोगों में गलत संदेश जा रहा है। इस पर गांव के सरपंच भी परेशान हैं और उनका कहना है कि हैक करके, हैकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ छेड़े गए अभियान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोमवार को वेबसाइट पर 24 घंटे से कम समय में हैकरों द्वारा 144 फोटो टैग कर दिए गए।

इनमें से सिर्फ एक दो फोटो जो सेव चाइल्ड गर्ल का था उसको छोड़ दिया जाए तो बाकि के सभी फोटो अश्लील थे। टैग किए गए फोटो में इतनी अश्लीलता है कि कोई भी इसे देखने से पहले ही साइट को बंद कर दे। ये फोटो एक बार नहीं दिन में कई बार टैग किए जाते हैं। रात को तो फोटो टैग करने का सिलसिला लगातार जारी रहता है।

गौरतलब है कि बीबीपुर गांव की उपलब्धियों को देखते हुए पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. ऋषिकेश पांडा ने 29 मई को बीबीपुर गांव का दौरा किया था। यहां उन्होंने महिलाओं के समक्ष पंचायत में अपनी भागीदारी करने और महिला ग्राम सभा की बैठक करने की बात कही थी। अतिरिक्त सचिव के दिशा-निर्देशों पर गांव के सरपंच सुनील जागलान ने 18 जून को देश की पहली महिला ग्राम सभा का आयोजन गांव में किया था।

इसमें भ्रूण हत्या के खिलाफ महिलाओं को जोड़ा गया था और गांव में वार्ड स्तर पर गर्भवती महिलाओं पर नजर रखने, उनकी पंजीकरण करने के लिए कमेटियां गठित की गई थी। इससे पूरा गांव देश भर में सुर्खियों में गया था। भ्रूणहत्या के खिलाफ बीबीपुर गांव द्वारा चलाई गई मुहिम को अब पंचायती राज मंत्रालय ने पूरे हरियाणा प्रदेश की ग्राम पंचायतों को चलाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+