आज से कहिये महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
महामहिम प्रणब मुखर्जी के शपथ ग्रहण की आकर्षक तस्वीरें
प्रणब मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसएच कपाडिया ने साढ़े ग्यारह बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रणब मुखर्जी निवर्तमान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलेंगे और उसके बाद तीनों सेनाओं के जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पेश हैं शपथ ग्रहण समारोह के समयवार अपडेट
11:31 बजे। महामहिम ने अपना पहला भाषण पढ़ना शुरू किया। श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, श्री हामिद अंसारी, श्रीमती मीरा कुमार, न्यामूर्ति कपाडिया, संसद सदस्यों, मित्रों और देश वासियों। आपने मुझे जो कुछ सम्मान दिया है, मैं उससे अभिभूत हूं। यह सम्मान उस पद पर बैठने वाले को आनंदित करता है और उसे प्रेरित करता है कि देश की भलाई के लिये देश के उत्थान के लिये पक्षपात से ऊपर उठ कर काम करें।
महामहिम ने स्वामी विवेकानंद के कथन को याद करते हुए कहा कि देश का उत्थान होगा विध्वंस से नहीं, बल्कि शांति से, ये न सोचें कि मेरा रंग क्या है, हरा नीला अथवा लाल, बल्कि सभी रंगों को मिलाकर। सफेद रंग की उस परख को पैदा करें, जो प्यार करे। हमारा दायित्व है काम करना। परिणाम खुद ब खुद आ जायेंगे। किसी भी देश का प्रथम नागरिक चुना जाने से बड़ा कोई पुरस्कार नहीं हो सकता।
पढ़ें- प्रणब दा का राजनीतिक सफर | अशुभ नंबर 13, प्रणब मुखर्जी के लिये शुभ
11:32 बजे। भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह घोषणा की गई कि देश के सभी राज्यों, सभी देशों में स्थित राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र समेत सभी देशें को यह सूचना भेज दी जायेगी कि आज से प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति हैं।
11:28 बजे। मुख्य न्यायधीश ने प्रणब मुखर्जी को दिलायी शपथ और अब प्रणब हुए महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी। वनइंडिया की ओर से पूरे भारत को बधाई।
11:25 बजे। प्रणब दा का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग ने प्रणब दा को दिया गया प्रमाण पत्र पढ़ा गया। इस पत्र में लिखा गया है कि 22 जुलाई को प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति चुन लिये गये हैं।
11:23 बजे। संसद भवन में राष्ट्रगान हुआ। सभी ने देश को नमन किया।
11:03 बजे। प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी दोनों संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंच गये हैं। यहां उनका स्वागत मीरा कुमार ने किया है।
11:00 बजे। राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड प्रणब दा और प्रतिभा पाटिल को सलामी दे रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई लोग पहुंच चुके हैं।
10:55 बजे। प्रणब दा, कैबिनेट मंत्री एके एंटनी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
10:30 बजे। प्रणब दा राष्ट्रपति भवन के लिये निकले।
10:00 बजे। प्रणब दा वीरभूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाये और उन्हें नमन किया।
सुबह 9:30 बजे। प्रणब दा राजघाट पहुंचे और वहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी। यहां प्रणब दा थोड़ी देर के लिये रुके और बापू को याद किया।
सुबह 9 बजे। प्रणब मुखर्जी अपने घर से निकले और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर मत्था टेकने राज घाट गये।













Click it and Unblock the Notifications