पेट्रोल के दाम 70 पैसे बढ़ने से ममता और जया दोनों हैं नाराज

petrol price
दिल्ली। एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर प्रहार करते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामो में 70 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ाते हुए ये तर्क दिया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने व रुपये के अवमूल्यन के कारण ये फैसला लिया गया है।

वहीँ पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता सरकार के इस फैसले के चलते खासी नाराज हैं।

टीएमसी सुप्रीमो ने पेट्रोल के बढे हुए दामों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि 'संप्रग के घटक दलों के साथ बिना कोई सलाह-मशविरा किए पेट्रोल की कीमत उस समय बढ़ाई गई है, जब महंगाई चढ़ती जा रही है। कीमत बढ़ाने के फैसले का तृणमूल विरोध करती है। हम इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हैं।

पेट्रोल के दाम पर तरफ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर वो और उनकी पार्टी केंद्र की आलोचना करती है।

आपको बताते चलें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की नई खुदरा कीमत 68.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल कंपनियों ने मई, 2012 में पेट्रोल में एकमुश्त जब 7.54 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी तो इसका काफी राजनीतिक विरोध हुआ था। जून, 2012 में पेट्रोल को 2.02 रुपये व 2.46 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया।

पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने यह वृद्धि 14 जुलाई, 2012 तक की क्रूड कीमत के आधार पर की है। भारत जिन बाजारों से कच्चा तेल खरीदता है, वहां यह 104 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। इस महीने के पहले 20 कारोबारी दिनों में लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो चुका है। ऐसे में अगले महीने की शुरूआत में पेट्रोल की कीमत में एक और बढोतरी मुमकिन है।

पेट्रोल के बड़े हुए दामों पर सूत्रों ने जानकारी देते हुआ कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के चलते आम आदमी को थोड़ी राहत दी गयी थी साथ ही सूत्रों ने ये भी बताया कि आने वाले नवम्बर तक पेट्रोल के दामों में 3 से 4 रूपये तक कि वृद्धि की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+