अन्ना आज दिल्ली में, केजरीवाल-मनीष करेंगे 25 को अनशन

अन्ना करीब 2 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और शाम 6 बजे के आस पास एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अपने खराब स्वास्थ्य के चलते अन्ना इस बार अनशन नहीं करेंगे। जबकि टीम के अर्जुन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया इस बार अनशन पर बैठेंगे।
टीम अन्ना से जुड़े लोगों के मुताबिक टीम अन्ना ने विदेशों में छुपे काले धन के खिलाफ लामबंद योगगुरु बाबा रामदेव को भी इस अनशन में जुड़ने के लिए न्योता भेजा है। अन्ना के आगमन पर दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गयी है जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल का इंतेजाम कर लिया है।
टीम अन्ना ने आने वाली आम जनता का भी पूरा ख्याल रखा है जिसके लिए उन्होंने धरना स्थल के आस पास टेंट और पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था कराई है।
ज्ञात हो की दिल्ली का तापमान अधिक है और वहां अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है आने वालों को कोई तकलीफ न हो इसके लिए ये व्यवस्था की गयी है।आपको बताते चलें की टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने लोगों से भ्रष्टाचार की इस आखिरी लड़ाई में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications