महिला कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या

मृतक मीना मूलरूप से झज्जर जिले के मुबारकपुर गांव की निवासी थी और सोनीपत में पोस्टिंग थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक मीना के पिता दलबीर की शिकायत पर झज्जर जिला के छुड़ानी निवासी पति आनंद, सास, जेठ सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि खरखौदा-दिल्ली बाईपास पर नील फैक्टरी के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जांच करने पर पाया कि महिला की चाकुओं से गौदा हुआ था। बाद में उसकी शिनाख्त मीना के रूप में हुई। मीना के पिता दलबीर ने बताया कि उसकी बेटी व ससुराल पक्ष के बीच विवाद चला हुआ था। कुछ दिन पूर्व इसकी शिकायत बहादुरगढ़ थाना में भी दी थी।
विवाद के चलते मीना को अपने घर मुबारकपुर ले गए थे। वह उनके पास ही रहती थी। मीना को गुरुवार को बस पास बनाने के लिए शुक्रवार को झज्जर जाना था। आनंद की उससे बात हुई थी और वह उसे लेने गया था। आज उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने पति, सास, जेठ आदि ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications