अमर बनने के करीब पहुंच गया इंसान
रुस के 30 वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि दस साल के अंदर हम आदमी के दिमाग की पूरी कापी करके उसे रोबोट के अंदर बने सुपर कंप्यूटर में डाल देंगे। फिर वह आदमी हमेशा के लिए अमर हो जाएगा। वो रोबोट वैसे ही बात करेगा, जैसा वह आदमी करता था। वह वैसे ही सोचेगा। सबकुछ वैसा ही करेगा।
सही मायने में कहा जाए तो आदमी अमर हो जाएगा। यह रोबोट करोड़ो -अरबों साल तक चलता रहेगा। जब तक धरती रहेगी तब तक वह आदमी जिंदा रहेगा। इन वैज्ञानिकों ने कहा है कि दस साल के अंदर वे प्रोजेक्ट में कामयाब हो जाएंगे।
इस दल के दीमित्री इतस्कोव कहते हैं कि हालांकि दिमाग कापी करने का खर्च बहुत ज्यादा हो सकता है। क्योंकि यह प्राइवेट प्रोजेक्ट है। शुरू में अमीर लोगों को ही इसका फायदा मिलेगा।
इस प्रोजेक्ट को एक रुसी पूंजीपति फाइनेंस कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 30 वैज्ञानिकों का चयन किया है। कुछ और पूंजीपति भी इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं।
वैज्ञानिक कह रहे हैं कि आज से 50 साल पहले कोई क्लोन की बात करता तो लोग उसे पागल कहते । लेकिन क्लोन की सच्चाई आज हमारे सामने है। 75 साल पहले जब चांद पर मनुष्य को भेजने की बात हुई थी तो न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा था कि असंभव काम के लिए पैसा बर्बाद करना बहुत गलत बात है।
न्यूयार्क टाइम्स का दावा था कि आदमी कभी भी चांद पर नहीं पहुंच सकता। कुछ वैज्ञानिकों ने इसका समर्थन भी किया था। लेकिन आदमी चांद पर पहुंचा और क्लोन भी बना। अब अमर होने की बारी है। वैज्ञानिक कहते हैं बिना सर्जरी दिमाग को रोबोट (कंप्यूटर) में अपलोड करना आसान काम नहीं है। लेकिन यह सब दस साल में हो जाएगा। वह कहते हैं यह अवतार कामयाबा हो कर रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications