ग्रामीण विकास मंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी

सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी जयराम रमेश के इस मंत्रालय के द्वारा अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं क्योंकि इस मंत्रालय के माध्यम से वह न केवल ग्रामीण योजनाओं और लोगों के बीच अपनी पहुंच बना सकते हैं बल्कि वे इस मंत्रालय के द्वारा अधीन योजनाओं के क्रियान्वय से लोगों के दिलों में भी जगह बना सकते हैं।
सूत्र बता रहे हैं कि जयराम रमेश को ऊर्जा मंत्रालय में भेजे जाने की तैयारी है। वहीं ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे को गृह मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सूत्र बता रहे हैं कि आठ अगस्त से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार इस बदलाव को कर देना चाहती है जिससे सरकार मानसून सत्र में विपक्ष के तीखे बाणों को झेलने के लिए तैयार रहे।
पार्टी में बनाया जा सकता है राहुल को उपाध्यक्ष
सरकार में ताजपोशी के बाद राहुल को पार्टी संगठन में भी मजबूत स्थिति देने की तैयारी है। चर्चा है कि उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष की कुर्सी दी जा सकती है। यानी सोनिया गांधी के बाद उनका नंबर हो सकता है, हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा खासी जोरों पर है।
बताया जा रहा है कि राजीव गांधी के जमाने में जिस प्रकार से अर्जुन सिंह और सीताराम केसरी के कांग्रेस अध्यक्ष रहते जितेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष बनाए गए थे उसी प्रकार से सोनिया के रहते राहुल को इस पद पर बैठाने की प्रबल संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications