पाकिस्तान की करतूतों को क्राइम ब्रांच के सामने उगलेगा अबु जुंदाल

मुंबई की किला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए जबीऊद्दीन को 31 जुलाई तक मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है। जहाँ अब क्राइम ब्रांच जुंदाल से कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल करेगी।
कोर्ट परिसर में मौजूद सूत्रों ने बताया की किसी बड़ी अनहोनी के चलते कोर्ट परिसर में अबु जुंदाल की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजामात किए गए थे जिसके मद्देनजर लगभग 400 पुलिस के जवानों के अलावा क्यूआरटी के कमांडोज को भी तैनात किया गया था।
जुंदाल की सुरक्षा भारतीय जांच एजंसियों के लिए कितनी अहम है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक खुद अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित थे।
आपको बता दें कि ट्रांजिट रिमांड के लिए महाराष्ट्र एटीएस जुंदाल को दो दिन के लिए दिल्ली से लाई थी जहाँ इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि जिंदाल को किस जांच एजेंसी के हवाले किया जाये। लेकिन कोर्ट ने सारे संशयों को साफ़ करते हुए और साथ ही 26/11 के मुंबई हमलों की संगीनता को देखते हुए जुंदाल को मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजने का फैसला लिया।
जिंदाल को महाराष्ट्र एटीएस दिल्ली से दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाई थी। किस जांच एजेंसी को जिंदाल की हिरासत मिलेगी, इसके लिए अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन 26/11 के मुंबई हमलों की संगीनता को देखते हुए अदालत ने जुंदाल को मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजे जाने का आदेश दिया।
आपको बता दें कि विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कोर्ट को बताया कि जुंदाल न सिर्फ 26/11 आतंकी हमलों के दौरान पाकिस्तान के कंट्रोल रूम में मौजूद था, बल्कि उसने आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी थी। निकम ने अदालत को कहा कि जिंदाल को कसाब के साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि 26/11 हमलों की सीमा पार आतंकी षडयंत्र का खुलासा हो सके।
सूत्रों कि माने तो मूल रूप से महाराष्ट्र स्थित बीड के रहने वाले व अब क्राइम ब्रांच की हिरासत में आए जुंदाल से कई महत्त्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद की जा रही है | सूत्रों ने ये भी बताया की अबु हमजा से पूछताछ उसके शागिर्द कसाब के सामने की जायगी।












Click it and Unblock the Notifications