कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ हुई यूपी की खाप पंचायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सोझी गांव में एक उदाहरण स्थापित करते हुए एक खाप पंचायत ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। कल इस संबंध में हुई पंचायत में फैसला किया गया कि इस अपराध में शामिल पाए जाने वाले दंपतियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
इसके साथ ही पंचायत में कन्या भ्रूणहत्या को अंजाम देने वाले डाक्टरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है। इस पंचायत में कई खाप नेताओं ने भाग लिया जिनमें बाल्याण खाप के प्रमुख और भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत, आल खाप कौंसिल के सचिव सुभाष बाल्याण तथा महिला कार्यकर्ता अनिता राणा शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications