शौहर दुबई में, बेगम खा रहीं माला डी, अब तलाक की नौबत

अलीगढ़ के सिविल लाइन्स के अमीर निशा मोहल्ले में रहने वाला जावेद करीब चार साल पहले नौकरी करने दुबई चला गया। कई साल से वह वहीं रह रहा था। अचानक बिना बताये वह घर वापस आ गया। वो यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी पत्नी जाहिदा (काल्पनिक नाम) गर्भनिरोधक टेबलेट माला-डी खा रही है। बस फिर क्या था। दोनों में झगड़े शुरू हो गये और देखते ही देखते मारपीट। अब नौबत तलाक तक आ गई है।
मामला पुलिस में दर्ज हुआ तो शौहर ने अपने बयान में कहा कि जब वो कई साल से विदेश में था, तो बीवी को माला डी खाने की क्या जरुरत पड़ गई। जाहिर है उसकी पत्नी के किसी से अवैध शारीरिक संबंध हैं, जिसके कारण वह माला डी खा रही। वहीं बेगम का तर्क है कि उसे नहीं पता कि उसे लोगों ने बताया था कि इस दवा से शरीर स्वस्थ्य रहता है, इसीलिये वो टैबलेट खा रही थी।
अचानक आ गया दहेज उत्पीड़न का आरोप
शौहर ने जब बीवी को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया तो, बेगम ने दहेज उत्पीड़न में फंसा दिया। शौहर जहां तलाक की अपील कर चुका है, वहीं बेगम ने उस पर दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया है। पुलिस अफसरों के आदेश पर मामला महिला थाने में शुरू हो गया।
जाहिदा का आरोप है कि पति ने दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न किया और घर से निकाल दिया। पुलिस अफसरों ने यह मामला महिला थाने भेज दिया। जहां आरोपी जावेद के बयान दर्ज किए। जावेद का कहना है कि वो हर महीने बीवी को खर्चे के लिए 15 से 25 हजार रुपये तक भेजता था। दुबई से वह अपनी बीवी के लिये करीब 2 लाख के जेवर भी साथ लाया था। उन जेवरों में से एक नग उसकी बीवी ने बेच दिया।
सच पूछिए तो उत्तर प्रदेश का यह मामला हलका नहीं है। सच पूछिए तो अगर यह मामला कोर्ट पहुंचा तो निश्चित तौर पर दोनों का तलाक हो जायेगा, क्योंकि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनते हैं, तो बेहतर होगा कि वे तलाक ले लें। यही नहीं अगर पति या पत्नी दोनों में से कोई यौन संबंध बनाने से इंकार करते हैं तो वो वह गलत है।












Click it and Unblock the Notifications