शपथ ग्रहण में गोली लगने से बच्चे की मौत

Child killed in firing during oath ceremony in Bareilly
लखनऊ। सपा सरकार ने तो एलान कर रखा है कि शपथ ग्रहण एवं विजय जुलूस आदि में फायरिंग न हो बावजूद इसके बरेली के नगर पंचायत में शपथ ग्रहण सामारोह के दौरान हुई फायरिंग के दौरान में एक बच्चे की मौत हो गयी। शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गोलियां चली और दस वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गयी।

एसएसपी बरेली संजीव गुप्ता ने बताया कि नवनिवार्चित चैरयमैन रियाज अंसारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर पंचायत कार्यालय में आयोजन किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने वाला ही था कि चैयरमैन श्री अंसारी के समर्थक खुशी जाहिर करते हुए गोलियां चलाने लगे।

भीड़ में चली गोली समारोह में ही मौजूद दस वर्षीय बच्चे महताब के सिर पर लगी। सिर पर गोली लगने से मासूम महताब लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। समारोह में अचानक फायरिंग और बच्चे की मौत से अफरा-तफरी मच गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां उपस्थित पुलिस वाले भी छिपने का प्रयास करने लगे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये।

छानबीन के बाद पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और बताया कि समारोह में दानिश नाम के एक शख्स के हाथ में बंदूक थी और बंदूक लोड करते समय अचानक गोली चल गयी, जो बच्चे को लगी और उसकी मौत हो गयी। एसएसपी ने बताया कि मामले की उचित जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+