गोबर से खरीद लिया सौ करोड़ का बंगला

Artist Subodh Gupta
दिल्ली (ब्यूरो)। कैसे गोबर से भी पैसा बनाया जा सकता है वो भी कला के जरिए यह साबित किया है बिहार के छोटे गांव से सफर शुरू करनेवाले सुबोध गुप्ता ने। दिल्ली के इस कलाकार ने फिर धमाका किया है। इस बार यह हलचल राजधानी के रियल एस्टेट मार्केट में हुई है। गुप्ता और उनकी आर्टिस्ट पत्नी भारती खेर ने लुटियंस दिल्ली के सुंदर नगर में 865 वर्ग यार्ड प्लॉट में बने एक बंगले को खरीदा है। इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है। कपिलदेव भी इसी इलाके में रहते हैं।

सुबोध इस बात के लिए मशहूर रहे हैं कि ये मामूली चीजों में कलाकृति बना देते हैं यहां तक कि गोबर से कलाकृति बना देते हैं। रद्दी चीजों को कला के सांचे में बदलकर चमत्कारिक कलाकृति में तब्दील करने वाले सुबोध गुप्ता के मकान की खबर कला जगत में फैल गई है।

बिहार के एक छोटे से गांव से आने वाले सुबोध ने पिछले दो दशकों में भारतीय कला में अपना मुकाम बनाया है। सुंदर नगर का हाउस नंबर 115 सुबोध ने खऱीदा है। हालांकि, इस सौदे की असल रकम का पता नहीं चल सकता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुंदर नगर के इस बंगले की कीमत सौ करोड़ से ऊपर मानी जा रही है। चिडि़याघर के पास स्थित सुंदरनगर राजधानी का सबसे महंगे इलाकों में शामिल है। कपिलदेव समेत तमाम बड़ी हस्तियां यहां रहती हैं। सुबोध गुप्ता ने जो मकान खरीदा है, वह काफी पुराना है। इसे मेराज परिवार ने बेचा है। कला से जुडे लोगों का कहना है मुमकिन है सुबोध नए सिरे से मकान बनवाएं। मूलरूप से बिहार के खगौल जिले के एक गांव में जन्में सुबोध महज 20 साल में शिखर पर पहुंच गए। उनकी पत्‍‌नी भी प्रसिद्ध कलाकार हैं।

संभवतः भारत में यह पहला मौका है, जबकि किसी कलाकार ने 100 करोड़ का कोई घर खरीदा हो। हालांकि सुबोध अपनी पत्नी के साथ जल्द इस मकान में नहीं आनेवाले हैं वे इसमें कुछ फेर बदल करना चाहते हैं। उसके बाद वे प्रवेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+