100 साल के अंदर एलियन से होगी आपकी मुलाकात

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक जोसलीन ने कहा कि इस बात की संभावना है कि अगली एक सदी के भीतर हमें कहीं और भी जीवन मिल जाये। हो सकता है कि बौद्धिक जीवन के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि हम कितने तैयार है? हमने सोचा है कि उनके प्रति हमारा रवैया क्या होगा? क्या हम उन्हें चिडि़याघर में रख देंगे या खा जाएंगे? जोसलीन ने कहा कि इस बात की बड़ी संभावना है कि एलियन के जीवन के बारे में पता चले।
डेली मेल में छपी खबरों के अनुसार 100 साल के अंदर जल्द हमारा एलियंस में संपर्क होगा। इसपर हमको तैयार रहना चाहिए। दूसरे ग्रहों से आने वाले जीवों से मुठभेड़ की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। वैज्ञानिकों ने ऐसी आशंका जताई है कि अगले 100 सालों में हमे दूसरे ग्रहो पर भी जीवन के संकेत मिल जाएंगे।
ऐसे में एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि अगर वाकई एलियस है तो क्या वह हमसे विशालकाय, शक्तिशाली और बुद्धजीवी है। अगर ऐसा होगा तो हम उनका सामना करने के लिए कितने तैयार है। वे हमसे दोस्ती की भावना रखते होंगे या दुश्मनी की, हमको तो इसके बारे में भी अभी कुछ पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications