उद्धव की फिलहाल किसी सर्जरी की जरूरत नहीं: सामना

उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद वहां भर्ती कराया गया था। सामना के लेख के अनुसार, उन्हें (उद्धव को) पिछले चार दिन से सीने में दर्द था। इसलिए वह अस्पताल गये और जांच कराई।
लेख में उद्धव का इलाज करने वाले एक डॉक्टर के हवाले से बताया गया कि एंजियोग्राफी के बाद फिलहाल उद्धव की किसी हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं है। सामना के मुताबिक हृदयरोग विशेषग्य डॉ सैमुअल मैथ्यू के दिशानिर्देश में उद्धव की जांच की गयी।
इस बीच लीलावती अस्पताल के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ सुधीर ने उद्धव की सेहत पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी नेता सुषमा स्वराज ने उद्धव से बात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications